Dark Mode
रंगभरों प्रतियोगिता आयोजित

रंगभरों प्रतियोगिता आयोजित

उत्सव हमारी संस्कृति का प्रतीक: आभा गांधी

अजमेर.  त्योहार हमारी संस्कृति व लोक कला के प्रतीक हैं । ये हमारे जीवन में ऊर्जा भरते हैं । एक दूसरे को जानने का अवसर के साथ साथ आपसी स्नेह एवम् सौहाद्र बनता हैं । उक्त उद्गार लायंस क्लब की स्वच्छ भारत स्वस्थ्य भारत की डिस्ट्रिक चेयरपर्सन लायन आभा गांधी ने राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, क्रिश्चियन गंज में होली के अवसर पर आयोजित रंगभरो प्रतियोगिता के दौरान कहे । क्लब सचिव लायन सुनील शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर कक्षा 9 की छात्राओ ने प्रतियोगिता में बढ़ चढ़ कर भाग लिया एवम् अपने मन की भावनाओ को कागज पर उकेरे । श्रेष्ठ प्रवष्टियो को पुरस्कृत किया गया । इस अवसर पर क्लब अध्यक्ष लायन गजेंद्र पंचोली, लायन राजेश बोहरा, लायन राजेंद्र गांधी सहित शाला स्टाफ मौजूद था । शाला प्राचार्य राजेश्वरी किशनानी ने सभी का आभार व्यक्त किया ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!