Dark Mode
सोभासरिया में रंगारंग कार्यक्रम नवरास का आयोजन

सोभासरिया में रंगारंग कार्यक्रम नवरास का आयोजन

सीकर। सोभासरिया महाविद्यालय में नवरात्रि के उपलक्ष पर बीसीए विभाग द्वारा नवरास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से गणेश व सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। ग्रुप रजिस्ट्रार प्रदीप शर्मा, ग्रुप प्राचार्य डॉ एल सोलंकी, महाविद्यालय प्राचार्या डॉ हर्षिता गर्ग, उप प्राचार्य डॉ महेश शर्मा, डीन स्किल डॉ राजेश गौड़ का माला व पौधे प्रदान कर सम्मान किया गया। ग्रुप प्राचार्य डॉ सोलंकी ने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए नई शिक्षा नीति के पहलुओं पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के संयोजक प्रीतम लाटा ने अपने स्पॉन्सजऱ् फैशन टॉप मैन, कैड सेंटर, कबीला रेस्टोरेंट, पेट्स प्लैनेट, रॉयल बेकर्स, होटल रॉकफोर्ड बेवरेज ब्रू विला का सम्मान माला व पौधा प्रदान करते हुए किया साथ ही धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में छात्रों ने गुजराती, पंजाबी, राजस्थानी व अन्य भारतीय संस्कृतियों की रंगारंग प्रस्तुतियों द्वारा सभी को सम्मोहित किया। सभी विद्यार्थियों ने कार्यक्रम के अंत में गरबा नृत्य का आनंद लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!