आयुक्त जाट ने किया वार्ड 47 का निरीक्षण
मदनगंज किशनगढ़। नगर परिषद के वार्ड 47 का नगर परिषद आयुक्त धर्मपाल जाट द्वारा पार्षद शंकर शर्मा की अनुशंसा में निरीक्षण किया गया। वार्ड मे सफाई, सीवरेज व्यवस्था, मटका मंडी स्थित शौचालय एवं शौचालय के बाहर कचरा डिपो, पंचमुखी बालाजी परिसर का सीमा ज्ञान व समस्त वार्ड में बढ़ते हुए अतिक्रमण को रुकवाने के संबंध में काफी जानकारी दी गई। साथ में कांजी हाउस, नगर परिषद गैराज एवं रेन बसेरा, इंदिरा रसोई, शहरी इंदिरा गारंटी योजना में कार्य कर रही महिलाओं से भी बातचीत की गई। समस्त नगर परिषद अधिकारी के लवाजमे के साथ एएक्सएन संदीप यादव, एईएन सतीश मीणा, तिलोक चंद कुमावत, जेईएन भीम सिंह मीणा, नवीन, सीएसआई मुकेश लखन, अतिक्रमण टीम राहुल व स्थानीय जमादार करमचंद आदि नगर परिषद कर्मचारी के साथ पहुंचे। पार्षद शंकर शर्मा द्वारा समस्त नगर परिषद अधिकारियों का आभार जताया।