समिति द्वारा राजकीय स्कूलों में 208 स्वेटर वितरित
रतनगढ़ । देवकिशन स्मृति सेवा समिति द्वारा आज राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल बछरारा में स्व. सांवर राम शर्मा की पुण्य तिथि पर 55 चयनित विधार्थीयों को गर्म स्वेटर वितरित किए गए व पांच चयनित परिवारों को कम्बल प्रदान किए गये। इस अवसर पर स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में सांवर राम शर्मा के परिवार जन व संभ्रांत नागरिक भी उपस्थित थे ।इसके अतिरिक्त राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमान्दा में 51, टिडियासर में 51व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुसाईसर में भी 51 विधार्थीयों को स्वेटर प्रदान किए गए। सभी विधालयों में शाला स्टाफ द्वारा समिति सदस्यों का माल्यार्पण कर स्वागत सम्मान किया गया। समिति के सीताराम दाधीच, नरोतम लाल सोनी, वैध लक्ष्मीनारायण शर्मा ने समिति के सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी दी व विधार्थीयों को कठोर परिश्रम कर उतम परिक्षा परिणाम प्राप्त कर अपनी शाला व ग्राम का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।