समिति ने किया भामाशाहों और समाजबंधुओ का सम्मान, उमड़े हजारों लोग
जयपुर। विद्याधर नगर स्टेडियम में हुई कुमावत महापंचायत के सफल आयोजन के उपलक्ष्य में रविवार को झोटवाड़ा के कालवाड़ रोड स्थित रूड महल मैरिज गार्डन पर दोपहर 3 बजे से आयोजन समिति द्वारा कोर कमेटी सदस्यों, भामाशाहों, आयोजन समिति के पदाधिकारियों, जिला प्रभारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं व आयोजन को सफल बनाने वाले समाज बंधुओ का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें समिति के पदाधिकारियों का तिलक लगाकर, माला एवं साफा पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया।
महापंचायत कोर कमेटी सदस्य छोटूराम कुमावत बड़ीवाल एवं प्रवक्ता अमर मंडावरा ने बताया की 21 मई को कुमावत महापंचायत का आयोजन सफलता पूर्वक संपन्न हुआ था, जिसके उपलक्ष्य में रविवार को स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, इस आयोजन में प्रदेशभर से हजारों की संख्या में समाजबंधु उपस्थित हुए। कार्यक्रम के दौरान महापंचायत में समाजबंधुओं किए गए आय-व्यय का ब्यौरा भी समाज के समक्ष रखा गया और सभी अतिथियों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी भींवाराम दम्बीवाल, पन्नालाल सिरस्था, ताराचंद सिरोहिया, मनीराम कारगवाल, प्रहलाद साहब टांक, डीडी कुमावत, गौरीशंकर मारवाल, गौरव राजोरिया सहित सहित समाज के सभी गणमान्य एवं भामाशाहों ने भाग लिया, कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोजन प्रसादी ग्रहण की।