सदस्य नियुक्त कर कमेटी का किया गठन
सीकर। न्याय क्षेत्र में प्लेटिनम जयन्ती स्थापना उत्सव के अवसर पर इस खेल गतिविधि को जिला व संभाग स्तर पर संचालित करने हेतु उच्च न्यायालय, जयपुर द्वारा जिला न्यायाधीश को निर्देशित किया गया है। जिसकी अनुपालना में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश क्रम- 02 द्वारा दिनांक 16/12/2023 को अभिभाषक संघ, सीकर को पत्र प्रेषित कर सूचित किया गया है, इस सन्दर्भ में उपरोक्त खेलकूद गतिविधि संचालित करने, टीम चयन करने एवं प्रतियोगिता में भाग लेने वाले चयनीत अधिवक्ताओं को खेल हेतु उचित सुविधा देने हेतु अभिभाषक संघ, सीकर के अध्यक्ष श्री जगदीशचन्द्र गठाला के निर्देशानुसार श्री महेन्द्रपाल सिंह राठौड़ को अध्यक्ष व श्री पुरूषोतम शर्मा एडवोकेट श्री धर्मेन्द्र सिंह कुड़ी एडवोकेट (संयुक्त सचिव), श्री गिरधारी लाल एडवोकेट (कार्यकारिणी सदस्य) को सदस्य नियुक्त कर कमेटी का गठन किया गया है।