Dark Mode
गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत मिली- गोरी

गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से आमजन को राहत मिली- गोरी

 

ब्लाक काग्रेस उपाध्यक्ष गोरी का कोम नागोरी तेलियान द्वारा किया स्वागत। 

 
पीपाड़ शहर .  काग्रेस युवा नेता अयुब गोरी को ब्लॉक उपाध्यक्ष बनाए जाने पर शहर में विभिन्न संगठनों द्वारा स्वागत कर बधाई दी जा रही है।वही पीपाड़ शहर कोम नागोरी तेलियान द्वारा युवा नेता मोहम्मद अयूब गोरी को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी में उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी मिलने पर साफा व माला पहनाकर स्वागत के साथ सम्मान किया गया है। युवा नेता अयुब गोरी के पिताजी भी वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं में शुमार थे स्वागत के दौरान पार्षद मोहम्मद रमजान खोखर हाजी यासीन छिपा शहीद गोरी इमरान खोखर शरीफ गोरी जावेद बेलिम करीम बेलिम पप्सा गोरी लतीफ खोखर शफी गोरी रफीक गोरी हमीद खोखर सहित कोम के युवा और बुजुर्ग भी मौजूद रहे इस अवसर पर उपाध्यक्ष अयूब गोरी ने राज्य की अशोक गहलोत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार की योजनाओं से आमजन को मंहगाई से राहत मिली है। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में भी गहलोत सरकार की योजनाओं के दम पर एक बार फिर राज्य में काग्रेस सरकार रिपीट होगी गोरी ने सभी पार्टीजनो से संगठित होकर अभी से चुनावी तेयारियो मे जुटने का आह्वान भी किया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!