Dark Mode
योग से नई ऊर्जा का संचार जीवन को स्वस्थ बनाता हैं , एसडीएम                      

योग से नई ऊर्जा का संचार जीवन को स्वस्थ बनाता हैं , एसडीएम                     

पदमपुर . अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर पब्लिक पार्क में आयुर्वेदिक विभाग , पंतजलि योग समिति  एवं नगरपालिका के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक दिवाकर दुआ ने  कहा कि  योग एक दिन का नही हर दिन बने इस पर हर एक व्यक्ति का ध्यान प्राथमिकता से हो और वह नियमित रूप से योग से जुड़कर व्यक्ति अपने परिवार शहर एवं राष्ट्र निर्माण में सहयोगी बन सकता है ।  एसडीएम पवन कुमार सुथार ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि योग भारतीय संस्कृति की वो  प्राचीन विद्या है जो मानव शरीर को नई ऊर्जा से भर देता है ,  जीवन में शारीरिक ,मानसिक , एवं अत्याधुनिक संतुलन के लिए योग को नियमित रूप से दिनचर्या में शामिल करे । पवन कुमार सुथार ने संकल्प करवाया की हर व्यक्ति  योग  की सरल  क्रियाओं को  अवश्य नियमित रूप से अपनाकर स्वस्थ जीवन के लाभ उठाएं I  साथ ही उन्होंने लोकतंत्र की मजबूती के लिए आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए अपने मत का अधिकार हेतु मतदाता सूची में अपना नाम जुड़वाएं ॥ आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉ श्रीकांत जाखड़ ने  योग से  नियमित रूप से जुड़ने के स्वास्थ्य लाभ बताये और कहा कि गलत  खान पान हर व्यक्ति के स्वास्थ्य पर  अंधाधुंध बीमारियों की गहरी चोट कर  समाज व राष्ट्र को भारी नुकसान पहुंचा रहा है । प्रतिदिन आसन व प्राणायाम हमें निरोगी तथा स्वस्थ रखते हैं ।ध्यान अभ्यास  तनावर हित रखने के साथ नई उमंग व नया जोश प्रदान करता है । तहसीलदार महेंद्र सिंह रत्नु , पंचायत समिति विकास अधिकारी सांवलाराम चौधरी ,  ब्लॉक बीसीएमओ डॉ मुकेश मित्तल , योग प्रशिक्षक महावीर रणवा सांवतसर ,किन्नु प्रिया टाक , डा० राजीव धुड़िया , डा०  रमनदीप , डा० अमनदीप  एवं ब्लॉक मुख्य शिक्षा अधिकारी  जितेंद्र अरोड़ा , एसीबीईओ हरबंस सिंह संधू , रामदास बिलंदी , पार्षद सत्य प्रकाश उपाध्याय , मदल लाल , हैप्पी मित्तल , नगर पालिका चंद्रशेखर शर्मा , नारायणदास सहित चार दर्जन के करीब कर्मचारी , जनप्रतिनिधि ,आमजन मौजूद रहा I 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!