मेंहदी, रंगोली, वेशभूषा, केश सज्जा आदि प्रतियोगिताएं हुई
रतनगढ़। राजकीय जालान कॉलेज में दो दिवसीय छात्रा जागरूकता कार्यक्रम के दूसरे दिन डॉ के सी जोशी ने महिला उद्यमिता व वित्तीय प्रबंधन पर व्याख्यान दिया। प्रो सौम्या वशिष्ठ ने महिला सशक्तिकरण पर अपने विचार रखे, साथ ही मेंहदी,रंगोली,मेमोरी टेस्ट,विचित्र वेशभूषा,केश सज्जा जैसी अनेक प्रतियोगिताएं भी हुई। प्राचार्य डॉ अनिल सक्सेना ने छात्रा जागरूकता पर विचार रखे व पुरस्कार वितरण किया। प्रो आशा वर्मा ने धन्यवाद ज्ञापित किया। प्रो रेखा शर्मा,प्रो मनीषा और प्रो मरियम बानो ने निर्णायक की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष लक्ष्मी कंवर तथा अन्य छात्राए भी उपस्थित रही।