Dark Mode
नगरपालिका के पास कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण की शिकायत 

नगरपालिका के पास कॉम्प्लेक्स में अवैध निर्माण की शिकायत 

सूरजगढ़। नगपालिका से चंद कदमो की दूरी पर स्थित एक कॉम्प्लेक्स में वार्डवासियों की ओर से अवैध रूप से निर्माण करने की शिकायत का मामला सामने आया है। वार्डवासी अनिल शर्मा व अन्य लोगो ने एसडीएम को अवैध निर्माण कार्य रोकने की मांग का ज्ञापन भी दिया है। शिकायत करते अनिल शर्मा ने बताया की वार्ड 18 में नगरपालिका के पास चोटिया कॉम्प्लेक्स के नाम से विख्यात कॉम्प्लेक्स है। उक्त कॉम्प्लेक्स की तीसरी मंजिल पर निर्माण कार्य कर रहे है। रास्ते पर सात आठ फ़ीट के छज्जे निकाल उस पर निर्माण कर रहे है। इस निर्माण से आसपास रहने वाले लोगों को जान का खतरा बना दिखाई दे रहा है। अनिल शर्मा ने बताया की नगरपालिका प्रशासन को उक्त निर्माण की शिकायत पहले भी दी गई है लेकिन नगरपालिका द्वारा कोई सुनवाई नहीं की गई है। उन्होंने कॉम्प्लेक्स के निर्माण को रुकवाने की मांग की है। एसडीएम के अलावा जिला कलेक्टर। सरकारी हेल्प लाईन व अन्य जगहों पर शिकायत की गई है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!