Dark Mode
ग्राम सभा में पानी, चिकित्सा, शिक्षा व अवैध खनन की आई शिकायतें

ग्राम सभा में पानी, चिकित्सा, शिक्षा व अवैध खनन की आई शिकायतें


फलोदी .  उपखण्ड के लोर्डिया गावँ में अटल सेवा केंद्र पर गुरुवार को उपखण्ड अधिकारी डॉ अर्चना व्यास की अध्यक्षता में ग्राम सभा आयोजित की गई।

ग्राम सभा मे जुनेजो की ढाणी के सरपँच ने ज्ञापन देकर बताया गांव के करीब अवैध खनन के कारण रहवासी मकानों में दरारें आ रही है। इसकी शिकायत हल्का पटवारी ने कई बार की लेकिन कोई प्रकार की कार्यवाही अभी तक नही हुई। लोर्डिया गांव की मुख्य समस्याओं को लेकर उपखण्ड अधिकारी को ज्ञापन दिये। ग्रामीणों ने ज्ञापन देकर बताया कि लोर्डिया गांव में स्वच्छ पानी की सप्लाई कई महीनों से नही हो रही है। जिसके कारण खाज खुजली, की समस्या गांववासियों को हो रही है। सरकारी विद्यालय में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की शिक्षा पर असर पड़ रहा है। चिकित्सा के लिये दिये ज्ञापन में बताया कि लोर्डिया गांव के आस-पास कुल बीस हजार की आबादी होने के बाजूद एक चिकित्सक लगा हुआ है। जबकि दो चिकित्सको के पद स्वीकृत है तथा नर्सिंगकर्मी के सभी पद रिक्त पड़े है। एक अन्य ज्ञापन में बताया कि राज्य मार्ग 61 पर कंटीली झाड़ियाँ लगातार बढ़ रही है जिसमे जानवर बैठे रहते है वो कभी भी एक दम सड़क पर आ जाते है। जिससे आये दिन दुर्घटनाओ की संभावना बनी रहती है। इस दौरान दो म्यूटेशन भी भरे गए। उपखण्ड अधिकारी ने ग्रामीणों समस्याओं समाधान जल्दी करवाने का भरोसा दिलाया । इस दौरान लोर्डिया सरपँच लधियो देवी ओझा, जुनेजो की ढाणी सरपँच प्रतिनिधि इनायत खान, विधुत विभाग से हनुमान राम , अरविंद,विकास अधिकारी राजेन्द्र सुथार, ग्राम विकास अधिकारी अजय सिंह, ग्रामीण दीपचंद गुचिया, खेतमल ओझा, लीलाधर बोहरा, पवन ओझा, कैलाश छंगाणी, राजा व्यास, श्रीवल्लभ ओझा, सहित ग्रामीण ग्राम सभा मे उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!