Dark Mode
प्रथम चरण के चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण का समापन

प्रथम चरण के चार्ज अधिकारियों के प्रशिक्षण का समापन

धौलपुर। जनगणना के अन्तर्गत प्रथम चरण के मकान सूचीकरण तथा मकान गणना का कार्य के लिए चार्ज अधिकारी तहसीलदार एवं आयुक्त, अधिशाषी अधिकारी के 16 एवं 17 फरवरी को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। जिला प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी की अध्यक्षता में जनगणना कार्य निदेशालय से नियुक्त राज्य स्तरीय प्रशिक्षक विशाल गर्ग एवं हिमांशु गोयल द्वारा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशिक्षण में सीएमएमएस पोर्टल एचएलबी व एप्लीकेशन के उपयोग सैटेलाइट इमेजरी के आधार पर ब्लॉक सीमा निर्धारण आंकड़ों के संकलन सत्यापन एवं डिजिटल एंट्री संबंधी महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तारपूर्वक मार्गदर्शन प्रदान किया गया। जिला कलक्टर द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का कार्य है इसलिए इसमें किसी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की संभावना नहीं होनी चाहिए। प्रशिक्षण के दौरान प्राप्त निर्देशों का पूर्णतः पालन करते हुए अपना शत-प्रतिशत देकर कार्य करने के लिए कहा एवं आगामी फील्ड कार्य को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के लिए निर्देशित किया। प्रशिक्षण में उपजिला जनगणना अधिकारी एवं उपनिदेशक आर्थिक एवं साख्यिकी विभाग राजेश कुमार सहित जिला जनगणना सेल के समस्त कार्मिक एवं चार्ज स्तर (तहसील, नगर परिषद, नगरपालिका) के प्रशिक्षणार्थी उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!