Dark Mode
दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

सरवाड़. कस्बे में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय एसएमसी व एसडीएमसी सदस्यों के प्रशिक्षण शिविर का शनिवार समापन हुआ। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर ने एसडीएमसी और एसएमसी के प्रशिक्षण में उसके मॉडल के आधार पर जानकारी दी और उसकी उपयोगिता और महत्व पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला। कीर ने बताया कि विद्यालय के भौतिक एवं शैक्षणिक उन्नयन के लिए इनके सदस्यों की सहभागिता अनिवार्य है। इस दौरान शिविर में प्रधानाचार्य गोपीलाल कीर, शिवप्रकाश पारीक, रामस्वरूप प्रजापति, भंवर गोपाल शर्मा, महावीर गौड़, अन्नु शर्मा, विक्रम सिंह जेसावत, अमित जैन,कुलदीप सिंह राठौड़, राजकुमार बंसल, रामदीन रेगर, अब्दुल सलाम हरसौरी, अब्दुल मोहिद खान जैड़, मोहम्मद आरिफ मंसूरी, दक्ष प्रशिक्षक दीपेश कुमार सिसोदिया, लालचन्द रातावाल आदि संभागियों ने भाग लिया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!