Dark Mode
दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन

दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का समापन


भीलवाडा। मांडल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वधान व नेहरू युवा केंद्र के निर्देशन में नेहरू युवा संस्थान कुमावतों का खेड़ा द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता का समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अंकित चौधरी विशिष्ट अतिथि दिनेश चंद्र जाट (सरपंच भीमडीयास) रहे।
संस्थान के अध्यक्ष कैलाश चंद्र गाडरी ने बताया कि 2 दिवसों में कबड्डी, वॉलीबॉल, लंबी दौड़ लंबी कूद और रस्सी खेलों का आयोजन किया गया जिसमें वॉलीबॉल में भीमडियास, कबड्डी में कुमावतो का खेड़ा, लंबी दौड़ में लक्ष्मी नारायण शर्मा, लंबी कूद में घनश्याम गाडरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को प्रमाण पत्र मेडल और टीशर्ट देकर सम्मानित किया गया।इस दौरान राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक श्यामलाल, महावीर कुमावत, शंकर लाल गाडरी, सांवर दाधीच, विष्णु कुमावत, सुरेश मेघवंशी आदि मौजूद रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!