Dark Mode
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट टीजर जारी

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक थार का कॉन्सेप्ट टीजर जारी

महिंद्रा एंड महिंद्रा ने अपनी सबसे पॉपुलर कार थार के इलेक्ट्रिक वर्जन का कॉन्सेप्ट टीजर जारी किया है। थार के इस कॉन्सेप्ट वर्जन को कंपनी 15 अगस्त को साउथ अफ्रीका के केपटाउन में होने वाले 'फ्यूचरस्केप' इवेंट में पेश करने वाली है।

इसका नाम थार.ई (THAR.e) होगा। भारतीय ऑटोमेकर अपने इवेंट में थार.ई के अलावा ग्लोबल ट्रैक्टर प्लेटफॉर्म और एक पिक-ट्रक का कॉन्सेप्ट भी शोकेस करेगी। हाल ही में इन दोनों कारों को भी टीज किया गया था।

टीजर में क्या
सोशल मीडिया पर दिखाए गए टीजर में इलेक्ट्रिक कार की टेल लाइट और THAR.e की बैजिंग को दिखाया गया है। इलेक्ट्रिक थार की टेल लाइट मौजूदा थार की डिजाइन लेंग्वेज को बनाए रखती है। यानी कंपनी कार के एक्सटीरियर डिजाइन को बरकरार रख सकती है। क्योंकि, महिंद्रा थार का रेट्रो लुक इसकी पॉपुलरिटी का सबसे बड़ा कारण है। हालांकि, इसमें कुछ कॉस्मेटिक चेंजेस नजर आएंगे।

इसके साथ कंपनी ने कहा कि, 'इलेक्ट्रिक विजन के साथ एक लीजेंड ने फिर से जन्म लिया। फ्यूचर में आपका स्वागत है।' महिंद्रा ने अगली पोस्ट में कहा, 'हमारी इंक्रेडेबल जर्नी का नेक्स्ट स्टेप इस स्वतंत्रता दिवस पर महिंद्रा 'फ्यूचर स्केप' इवेंट में पेश किया जाएगा, जो हमारे गो ग्लोबल विजन का एक ऑटो और फार्म शोकेस है।'
नए प्लेटफॉर्म पर ही बेस्ड हो सकती है THAR.e
फिलहाल कार के बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कंपनी कार को मौजूदा थार के प्लेटफॉर्म पर ही डेवलप कर सकती है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो महिंद्रा बैटरी और मोटर जैसे इलेक्ट्रिक कंपोनेंट्स को असेम्बल करने के लिए मौजूदा थार के प्लेटफॉर्म में चेंजेस कर सकती है।

कंपनी Thar.e के लिए एक नया और स्पेशल इलेक्ट्रिक स्केटबोर्ड प्लेटफॉर्म भी डेवलप कर सकती है। हालांकि, महिंद्रा के पास एक INGLO इलेक्ट्रिक प्लेटफॉर्म भी है, जिस पर वह अपने अपकमिंग इलेक्ट्रिक SUV मॉडल तैयार किया जा रहा है।

थार का ऑफ-रोडिंग नेचर बरकरार रहेगा
HT ऑटो के अनुसार, थार की ऑफ-रोडिंग नेचर और 4-व्हील ड्राइव कैपेबिलिटी को देखते हुए कंपनी THAR.e को पावरफुल बनाने के लिए डुअल मोटर सेटअप का इस्तेमाल कर सकती है। इसमें एक मोटर फ्रंट एक्सल पर और दूसरी पीछे की तरफ होगी।

या फिर एक क्वाड-मोटर सेटअप भी देखने को मिल सकता है। इसमें प्रत्येक व्हील के लिए एक इलेक्ट्रिक मोटर लगाई जाती है। इस सेटअप में ऑफ रोडिंग के दौरान सटीक टॉर्क और ट्रैक्शन कंट्रोल मिलता है।

महिंद्रा के लाइनअप में XUV400 एकमात्र इलेक्ट्रिक कार
इंडियन मार्केट में महिंद्रा के पास इस समय XUV400 फुली इलेक्ट्रिक SUV है, जो 15.99 लाख रुपए की शुरुआती कीमत में आती है। ये कार सिंगल चार्ज में 456 किमी की रेंज देती है।

कंपनी का दावा है कि ये कार सिर्फ 8.3 सेकंड में 0 से 100 किमी की स्पीड हासिल कर सकती है और इसकी टॉप-स्पीड 160 km/h है। हालांकि, कंपनी BE.05 और BE.07 जैसी नई इलेक्ट्रिक गाड़ियों पर काम कर रही है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!