योग शिविर का समापन
मदनगंज किशनगढ़। तेली मोहल्ला स्थित आचार्य श्री धर्मसागर दिगम्बर जैन विद्यालय में शनिवार को 15 दिवसीय योग शिविर का समापन समारोह पूर्वक किया गया। गीता परिवार के तत्वाधान में अखिल भारतीय माहेश्वरी महिला संगठन के अंतर्गत संस्कार सिद्धा समिति द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमे महेश कुमार मूंदड़ा व मंजू मूंदड़ा ने विद्यालय के लगभग 700 छात्र-छात्राओं को विभिन्न योग क्रियाएँ सिखाई। साथ ही योग- क्रिया का सही समय व आवश्यक सावधानियों की जानकारी दी। शिविर के अंतिम दिन आयोजित कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष माणक चंद गंगवाल, सचिव मिलाप चंद जैन व कार्यकारिणी सदस्य राधेश्याम बियाणी, संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक और सोनू जैन और लोकेश जैन ने मूंदड़ा दम्पति को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। संस्था सचिव मिलापचंद जैन ने स्वस्थ जीवन जीने के लिए योग की महत्ती आवश्यकता पर प्रकाश डाला गया तथा विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम के अंत मे संस्था प्रधान ओमप्रकाश पायक ने सभी का आभार व्यक्त किया।