Dark Mode
माहेश्वरी सेवा सदन में होगा सम्मेलन आयोजित

माहेश्वरी सेवा सदन में होगा सम्मेलन आयोजित

पुष्कर. तीर्थ नगरी पुष्कर में 6 अगस्त को आयोजित होने वाले पाराशर समाज के विवाह योग्य युवक युवति परिचय सम्मेलन की तैयारियों जोर-शोर से चल रही है। वहीं सम्मेलन में भाग लेने के लिए शनिवार की शाम तक दूर दराज से समाजबंधु पहुंचना शुरू हो गए। प्रथम बार आयोजित भव्य सम्मेलन को लेकर स्थानीय समाजबंधुओं पर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है।
पुष्कर के माहेश्वरी सेवा सदन में 6 अगस्त रविवार को पाराशर समाज के विवाह योग्य युवक युवति परिचय सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है। इसके लिए सम्मेलन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई है। सम्मलेन में भाग लेने के लिए शनिवार की शाम तक दूर दराज से आने वाले समाजबंधु पहुंच जायेंगे। बताया गया है कि सम्मेलन के अन्तर्गत माहेश्वरी भवन में 6 अगस्त को सुबह 8.15 कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश वंदना, पूजा व स्वस्ति वाचन के साथ होगा। तथा सुबह 9.15 बजे से शाम 5 बजे परिचय सम्मेलन आयोजित होगा। अंत में महाप्रसादी के साथ सम्मेलन का समापन होगा। सम्मेलन में भाग लेने के लिए बाहर से आने वाले समाजबंधुओं के माहेश्वरी सेवा सदन में ठहरने व खाने पीने की व्यवस्था पुष्कर के पाराशर समाज की ओर से निशुल्क रहेगी। आयोजकों ने सम्मेलन में समाज की मातृ शक्तियों से चुनरी की साड़ी पहनकर भाग लेने की अपील की है। वहीं सम्मेलन को सफल बनाने के लिए पाराशर समाज के युवा वर्ग महिलाएं और समाज के सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए है। तथा सम्मेलन को सफल बनाने के लिए समाज के युवाओं व वरिष्ठजनों को अलग अलग कमेटियां गठित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई है। सम्मेलन में भारी भीड़ को देखते हुए विशाल पांडाल बनाया गया है तथा सम्मेलन में आने वाले लोगों के लिए रहने ठहरने की भोजन की पार्किंग की समुचित व्यवस्था की गई है बाहर से आने वाले समाज के लोगों को किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े इसके लिए पुष्कर पाराशर समाज की तरफ से समुचित व्यवस्था कर रखी है तथा सम्मेलन में शामिल होने के लिए दूर दराज से समाज के लोगों का पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। फोटो कैप्शन समाज की मीटिंग को संबोधित करते हुए पूर्व पालिका अध्यक्ष सूरज नारायण पाराशर

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!