
आरआई चौधरी को सेवानिवृत्ति पर दी बधाई
प्यार के दो बोल बोलने वाले को अनमोल बना देते हैं : सांखला
सोजत | मुस्कुराहट के साथ प्यार के दो बोल इंसान के लिए ऐसे तोहफे हैं जिनका कोई मोल नहीं मगर बांटने वाले को अनमोल बना देते हैं ऐसी ही अनमोल शख्सियत हैं खेताराम चौधरी जिन्होंने हर एक का दिल जीत लिया उक्त उद्गार तहसीलदार दीपक सांखला ने हंसमुख विनम्र सेवाभावी खेताराम चौधरी के सेवानिवृत्त होने पर आयोजित भव्य समारोह में व्यक्त किए।
खारिया नीव के भू. अ. नि. खेताराम चौधरी मामावास को 37 वर्ष से अधिक राजकीय सेवा पूरी करने पर खारिया नीव के स्टाफ व ग्रामवासियों द्वारा भावभीनी विदाई दी। महादेव युवा मंडल, मामावास के अशोक प्रजापत मामावास ने बताया कि खारिया नीव भू.अ.नि. ऑफिस में स्टॉफ द्वारा साफा और माला पहनाकर अभिनंदन किया गया| मामावास में आयोजित विदाई समारोह में जिला मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह सिसोदिया,पाली सांसद पीपी चौधरी,पाली के पूर्व सभापति महेंद्र बोहरा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी, डॉ चेनाराम चौधरी, मास्टर अब्दुल सलीम सिलावट, एडवोकेट घेवर मोर्या हीरालाल काठेर शिवप्रकाश प्रजापत,अशोक बाफना, रामकिशोर साबू, बगड़ी सरपंच एडवोकेट भुंडाराम चौधरी मामावास के अध्यक्ष रमेश जाट, किशोर जाट पीटीआई, कांग्रेस नेता चेलाराम चौधरी मामावास, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुरेश चौधरी, भाजपा जिला महामंत्री मोहन जाट,भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष मनोहर कंवर खारिया सोडा, पुखराज पूरी बासनी भदावता, हरीश सिरवी सुरायता,लक्ष्मण चोयल,समाजसेवी वोराराम चोयल, हुकमाराम प्रजापत, शंकर सिंह खारिया सोडा, घेवरराम कुमावत बिजलियावास, महेंद्र सिंह खारिया सोडा, देवाराम देवासी, वार्ड पंच केवल मालवीय,अशोक दर्जी, सुरेश प्रजापत, नेमीचंद सेन सहित ग्रामवासी और महादेव युवा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंच संचालन अध्यापक प्रताप राम आग्लेचा ने किया। चौधरी ने सभी का आभार व्यक्त किया।