Dark Mode
एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर आये विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर आये विद्यार्थियों का किया अभिनंदन

 
 जोधपुर।    सरस्वती बाल वीणा भारती उच्च माध्यमिक विद्यालय सिरोला बेरा सूरसागर के एनसीसी 6 राज बटालियन के वर्षा कलावत, प्रार्थना, अनिल प्रजापत, नरेश, हेमाराम, करणजीत विश्नोई, गणपत राम, डूंगरराम, दिलीप जाखड़, अरविंद कुमार, अमन शर्मा एवं रमेश 12 विद्यार्थियों ने 30 जून से 9 जुलाई तक 10 दिवसीय प्रशिक्षण कैंप शिविर एस एल बी वी एस कॉलेज, डांगियावास में आयोजित में अपनी सशक्त भागीदारी निभाई। विद्यालय के एनसीसी के एएनओ नरेंद्र राणा के मार्गदर्शन में कैंप में भाग लिया। इन विद्यार्थियों का आज विद्यालय प्रांगण में भव्य अभिनंदन किया गया । तथा एनसीसी प्रशिक्षण कैंप में भाग लेकर आये विद्यार्थियों ने अपने-अपने अनुभव सभी विद्यार्थियों में साझा किया और बताया कि एनसीसी से भविष्य निर्माण की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। समाज और देश के लिए कुछ करने का जज्बा पैदा होता है। विद्यालय संस्था प्रधान ने सभी विद्यार्थियों को एनसीसी प्रशिक्षण कैंप का सर्टिफिकेट देकर उज्जवल भविष्य की शुभकामना दी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!