Dark Mode
शोभा चौहान की जीत पर अभिनंदन समारोह आयोजित

शोभा चौहान की जीत पर अभिनंदन समारोह आयोजित

सोजत। सोजत विधानसभा क्षेत्र से लोकप्रिय विधायक शोभा चौहान की भारी मतों से जीत पर लखावत परिवार द्वारा अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। समाजसेवी भामाशाह अनोप सिंह लखावत द्वारा चुनरी ओढ़ाकर व मंजू लखावत द्वारा माल्यार्पण कर भव्य अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर शोभा चौहान ने कहा कि मेरी जीत कार्यकर्ताओं की जीत है इसमें आप सभी की सहभागिता है मैंने सोजत क्षेत्र के सभी कार्य किये है अब भी विकास के लिए भरसक प्रयास करूंगी इसका विकास कर नया रूप दूंगी। इस अवसर पर माता श्री निहाल कंवर ने चौहान को आर्शीवाद देते हुए कहा कि जिसके मन में हिम्मत और हौसला होता है उसके लिए कोई भी कठिनाई मुश्किल नहीं होती. शांत मन सकारात्मक विचार पैदा करता है और तरक्की का कारक बनता । यह जीत उसी संयम का नतीजा है। इस अवसर पर पेंशनर समाज के अध्यक्ष लालचंद मोयल पूर्व खेल अधिकारी सत्तूसिंह भाटी, फौजी अशोक सेन बाल साहित्य लेखक रामस्वरूप भटनागर कवि कथाकार रशीद गोरी महेंद्र माथुर प्रकाश सोनी धनपत प्रजापत गजेंद्र जैन रामकिशोर राठौर, ओमप्रकाश मोयल भाजपा जिला उपाध्यक्ष पंकज त्रिवेदी मंडल मंत्री महेश सोनी सईद कुरैशी नरपतसिंह राव साजिद खान सिपाही पदमचंद टाक आदि कई कार्यकर्ता व गणमान्य जन उपस्थित थे। अनोपसिंह लखावत ने सभी का आभार व्यक्त किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!