Dark Mode
नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

नगर पालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस ने शुरू की आवेदन प्रक्रिया

बामनवास। आगामी नगर पालिका चुनाव 2026 को लेकर कांग्रेस पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला कांग्रेस कमेटी सवाई माधोपुर की जिलाध्यक्ष एवं बामनवास विधायक श्रीमती इंदिरा मीणा के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने के इच्छुक संभावित प्रत्याशियों से आवेदन प्रस्तुत करने की प्रक्रिया शुरू की गई। जिला कांग्रेस संगठन महासचिव राजेश पहाड़िया की अगुवाई में आयोजित प्रक्रिया के दौरान चुनाव लड़ने के इच्छुक कार्यकर्ताओं एवं संभावित प्रत्याशियों ने अपने आवेदन प्रस्तुत किए। इस दौरान संगठन को मजबूत करने तथा आगामी चुनाव में कांग्रेस को मजबूती के साथ मैदान में उतारने को लेकर कार्यकर्ताओं से चर्चा भी की गई। कार्यक्रम में बामनवास प्रभारी रामजीलाल बैरवा, बौंली पर्यवेक्षक प्रभारी आर.पी. मीणा, ब्लॉक प्रभारी रामजीलाल बैरवा, ब्लॉक अध्यक्ष घनश्याम मीणा, नगर अध्यक्ष श्यामलाल मीणा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सैनी सहित सोशल मीडिया से अजय शर्मा एवं राजेश वर्मा तथा ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस पदाधिकारियों ने कहा कि पार्टी आगामी नगर पालिका चुनाव में संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और जनसेवा के मुद्दों को प्राथमिकता देते हुए चुनाव मैदान में उतरेगी। आवेदन प्रक्रिया के माध्यम से पार्टी जमीनी स्तर पर सक्रिय एवं जनहित के लिए समर्पित कार्यकर्ताओं को चुनावी जिम्मेदारी देने की दिशा में आगे बढ़ रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!