आदर्श नगर में फिर कांग्रेस का कब्जा, रफीक 14073 वोट से जीते
जयपुर। विधानसभा चुनाव में आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र से इस बार फिर कांग्रेस ने कब्जा जमाया। यहां कांग्रेस के रफीक खान ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा के रवि नैय्यर को 14 हजार 73 मतों से हराया। कांग्रेस के रफीक खान को मतगणना में एक लाख, 3 हजार 421 मत मिले, जबकि भाजपा के रवि नैय्यर को 89 हजार, 348 वोट मिले। कांग्रेस के रफीक खान ने मतगणना में शुरू से ही बढ़त बनाए रखी। आखिर में उन्होंने भाजपा के रवि नैय्यर पर 14 हजार 73 मतों से जीत दर्ज की। जबकि आम आदमी पार्टी के उमर दराज को 1122 मत मिले। वहीं आजाद समाज पार्टी के संजय कुमार वाल्मीकि 633 मत मिले। परिवर्तन पार्टी आॅफ इंडिया के छगन लाल को 287 वोट मिले, जबकि एआईएमएम के जफर अख्तर को 210 मत मिले। राजस्थान जनता सेना के पुखराज गुप्ता को 52 मत मिले।