Dark Mode
 कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार

 कांग्रेस प्रत्याशी भाटी ने शांतिपूर्ण मतदान के लिए मतदाताओं का जताया आभार

बीकानेर। बीकानेर जिले में कोलायत विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं द्वारा किए भारी मतदान को लेकर कांग्रेस प्रत्याशी भंवर सिंह भाटी ने आमजनता का आभार जताया। भाटी ने कहा कि लोकतंत्र के महापर्व विधानसभा चुनाव में मतदाताओं ने अपने विधायक को चुनने के लिए जिस उत्साह से मतदान किया वह सराहनीय है। उन्होंने शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए निर्वाचन से संबंधित सभी अधिकारियों, कर्मचारियों सहित प्रशासन पुलिस के अधिकारियों, कर्मचारियों का भी आभार व्यक्त किया।
सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मतदान करवाने के लिए कड़ी मेहनत की। पिछले 5 सालों में कांग्रेस के विधायक तौर पर कोलायत विधानसभा में सार्वजनिक हित के जबरदस्त काम हुए है।
भाटी ने कहा कि मतदाताओं ने तन मन से मुझे आशीर्वाद दिया है। आप सभी की बदौलत हम एक बार फिर यह चुनाव जीत रहे है। कोलायत में जो भी व्यक्तिगत और सार्वजनिक काम बाकि रहे है उन्हें पूरा करने का भरोसा दिलाता हूं। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!