Dark Mode
कांग्रेस प्रत्याशी डा. चौधरी का विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

कांग्रेस प्रत्याशी डा. चौधरी का विधानसभा क्षेत्र में किया जनसंपर्क

मदनगंज किशनगढ़। किशनगढ़ विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी डा. विकास चौधरी प्रातः अवाणा गांव में जनसंपर्क करते हुए कांग्रेस के साथियों के साथ कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। जहां उपस्थित कांग्रेसजनो से चर्चा करके शिवाजी नगर से जीवन ज्योति नगर होते हुए जैन कालोनी मे जनसंपर्क किया। दोपहर मे बिहारी पोल, हरिजन बस्ती, गर्ल्स स्कूल के पास जनसंपर्क किया। रात्रि मे छीपा जमात खाना, नया शहर में जनसंपर्क करते हुए नुक्कड़ सभा को सम्बोधित किया। मालियों के मोहल्ला, चरवादारो का मोहल्ला होते हुए देशवाली मोहल्ले मे जनसंपर्क किया।
इस जनसंपर्क के दौरान आयोजित नुक्कड़ सभाओ को संबोधित करते हुए कहा कि राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपनी जनकल्याणकारी योजनाओं से जनता को महंगाई से राहत पहुंचाई है। कांग्रेस की इन योजनाओं से हर परिवार लाभान्वित हुआ है। राजस्थान की जनता की खुशहाली के लिए सात गारंटी योजना लाई है, अगर इन योजनाओं की जानकारी को ठीक तरह से जनता तक पहुंचा दिया तो जीत निश्चित है। सभी कांग्रेस जन इन सात गारंटी योजना की गांव-गांव, ढाणी -ढाणी तक अधिक से अधिक प्रचार कर लोगों को बताए ताकि जनता को लाभान्वित किया जा सके। चुनाव कार्यालय प्रभारी रामेश्वर सोलंकी ने बताया कि जनसम्पर्क अभियान में इनके साथ ब्लाक अध्यक्ष शक्की मो, किशनगढ़ नगर अध्यक्ष मोहित खण्डेलवाल, पूर्व सभापति जगदीप गुर्जर, पूर्व उपसभापति प्रदीप चौधरी, पार्षद प्रदीप अग्रवाल, पार्षद हमीदा बानो, परवीन बानो,वकीला बानो, पार्षद धन्ना लाल यादव (काका), घनश्याम सिंह सोडा, राकेश शर्मा, तक्की मो., महेन्द्र यादव, राहुल चोरड़िया,मनीष कौषिक, राधेश्याम वैष्णव, विश्राम चौधरी, जगदीश गोरा, पूर्व पार्षद उमराव बाकलीवाल, राम गोडेश्वर, गणेश गुर्जर, राजू यादव, रामस्वरूप भडाना, नसीम अहमद, मदन जाजोरिया, मूलचंद शर्मा, गणेश आचार्य, भागचंद गुर्जर , राजेश गुर्जर, नफीस, खेमराज चौधरी ,मोहित सोनी,दामोदर जोरम, दुष्यंत चौधरी, दीपक बिड़ला, रामस्वरूप शर्मा, सुरेश यादव, दीपक खटाणा, महेन्द्र कुमार सेन ,राजेश सैनी, सिकंदर खान,रवि नायक, ,सहित कई पार्षद, पूर्व पार्षद, कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता साथ चल रहे थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!