Dark Mode
भोले के दरबार मे कांग्रेस प्रत्याशी कटारिया शरीक हूए

भोले के दरबार मे कांग्रेस प्रत्याशी कटारिया शरीक हूए

पीपाड़ शहर। क्षेत्र में विधानसभा चुनाव 2023 को लेकर चुनावी शोर थमने व शनिवार को मतदान समाप्ति पश्चात् प्रत्याशी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनावी थकान उतारने के बाद अब विवाह समारोह में शरीक होने के अलावा धार्मिक स्थलों में जाकर जीत की कामना भी की जा रही है।वही बिलाड़ा से काग्रेस प्रत्याशी मोहनलाल कटारिया ने भी सोमवार को पीपाड़ क्षेत्र का दोरा कर अनेक कार्यक्रमो मे शिरकत करने के साथ भोलेनाथ की शरण में भी गए है।कांग्रेस प्रत्याशी कटारिया ने जहा देव दिपावली एवं कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व की सभी को शुभकामनाएं देने के अलावा सोमवार दोपहर समय मारवाड़ के प्राचीन धार्मिक स्थल चोकड़ी कल्ला स्थित महादेव भाखर पर शिव गुफा मे भोलेनाथ की विशेष पूजा अर्चना करने के साथ ही चुनाव में जीत की कामना की गई है इस दोरान प्राचीन झरने के भी दर्शन किए हैं।वही पुजारी पपूनाथ लाडूनाथ व ठेकेदार मंगलाराम जाखड़ द्वारा काग्रेस प्रत्याशी कटारिया का साफा पहनाकर स्वागत करने के साथ पुजारी द्वारा चुनाव में जीत का आशीर्वाद भी दिया है। इस अवसर पर काग्रेस ओबीसी विभाग देहात जिलाध्यक्ष मोहन राम साखला पंडित बुधराज दाधीच कोसाणा सहित अन्य ग्रामीणजन भी उपस्थित थे इसके बाद कटारिया पीपाड़ शहर में एक विवाह समारोह में भी शरीक होने के अलावा अन्य कार्यक्रमो मे शिरकत कर पार्टी कार्यकर्ताओं से रुबरु भी हूए है।वही ग्रामीण क्षेत्रों में भी कटारिया ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेते हुए ग्रामीण कार्यकर्ताओं से चुनाव को लेकर भी चर्चा की गई है तथा पार्टीजनो ने कटारिया के समक्ष चुनाव में जीत का दावा करने के साथ ही राज्य में फिर से काग्रेस सरकार बनने का भी पुरजोर दावा किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!