Dark Mode
कांगे्रस शहर ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न

कांगे्रस शहर ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक सम्पन्न


कांग्रेस पार्टी में ऊंच-नीच का भेदभाव नहीं होता है-हरिप्रसाद


टोंक । नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा की अध्यक्षता में रविवार को जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय के राजीव गांधी सभागार में जिले के शहर ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस संगठन पर चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष हरि प्रसाद बैरवा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ताओं को विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि बूथ लेवल पर टीम का गठन कर राज्य सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने का कार्य करें तथा लोगों को राज्य सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी देंवे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सभी धर्मों की पार्टी है, यहां पर ऊंच-नीच भेदभाव नहीं होता, सभी को समान अवसर प्रदान किए जाते हैं, इसका एक जीता-जागता उदाहरण मैं खुद हूं । कांग्रेस आलाकमान ने मुझ जैसे एक सामान्य कांग्रेस कार्यकर्ता को जिलाध्यक्ष की इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। बैठक में सभी ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों ने नव-नियुक्त जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद बैरवा को माला पहनाकर उन्हें बधाई दी। बैठक में टोंक देहात ब्लॉक अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा, टोंक शहर ब्लॉक अध्यक्ष इरशाद बेग, देवली ब्लॉक अध्यक्ष महादेव मीणा, निवाई ब्लॉक अध्यक्ष शंकर चौधरी, निवाई शहर अध्यक्ष पारस जैन, मंडल अध्यक्ष रोहित जैन, राजीव मिमरोट, रामअवतार टांक, महेश कुमार गुर्जर, बनकर पाल सिंह, नरोत्तम लाल शर्मा, नवीन कुमार बैरवा, राम सिंह चौधरी, मूलचंद बैरवा, मनीष चौकी, गोपाल गुर्जर, श्योपाल सैनी, गोपाल चौधरी, हंसराज चोपड़ा, इरफान आज़मी, मुकेश गुर्जर, शिवजी राम बैरागी, नवीन कुमार बैरवा, जर्रार खान एवं मणीन्द्र बैरवा आदि मौजूद थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!