Dark Mode
कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार

कर्नाटक के रुझानों में कांग्रेस की सरकार

नई दिल्ली. कर्नाटक विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। रुझानों में कांग्रेस की सरकार बन रही है। इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, कांग्रेस 132, भाजपा 66, जेडीएस 22 और अन्य 4 सीटों पर आगे चल रही है। यानी कांग्रेस को बहुमत 113 के आंकड़े से 19 सीट ज्यादा मिलती दिख रही है। कर्नाटक कांग्रेस चीफ डीके शिवकुमार रिजल्ट के बीच मीडिया के सामने आए। उन्होंने कहा, "मैंने राहुल गांधी, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी को जीत का आश्वासन दिया था। मैं भूल नहीं सकता जब सोनिया गांधी मुझसे जेल में मिलने आई थी, तब मैंने पद पर रहने के बजाय जेल में रहना चुना, पार्टी को मुझ पर भरोसा था।" कांग्रेस ने कल यानी रविवार को विधायक दल की बैठक बुलाई है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!