महंगाई राहत शिविरों में कांग्रेस सेवादल कर रहा है लोगों की सहायता
टोंक । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा चलाई जा रहे महंगाई राहत शिविरों में जाकर कांग्रेस सेवादल के कार्यकर्ता अपना सहयोग कर रहे है। इसी के चलते गुरूवार को शहर में लगाये जा रहे महंगाई राहत शिविरों में टोंक जिला कांग्रेस सेवादल के जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक के नेतृत्व में सेवादल के कार्यकर्ताओं ने जाकर शिविरों में आये लोगों की सहायता कर उनका रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इस मौके पर सेवादल के जिला उपाध्यक्ष मासूम अली, महासचिव सुभाष मिश्रा, अर्जुन लक्षकार, विधानसभा प्रभारी इरशाद खान, सुरेंद्र रेगर, सत्यनारायण रेगर, मोती बैरवा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।