कांग्रेस प्रवक्ता द्वारा केंद्र की योजनाओ पर किया था कटाक्ष ,
केंद्र की योजनाओ पर कटाक्ष पर भड़की जिपस नीलम गुर्जर कहा गूंगा कोई नहीं है बोलना सब जानते हैं
विवाद बढ़ता देख मंत्री मुरारीलाल ने किया मामला शांत
दौसा . दौसा के बापी ग्राम पंचायत के नवीन भवन के लोकार्पण कार्यक्रम में उस वक्त विवाद हो गया। जब मंच पर मौजूद कांग्रेस प्रवक्ता ने केन्द्र सरकार की योजनाओं पर कटाक्ष किए। इस दौरान मंच पर ही मौजूद भाजपा की जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने सरकारी कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के खिलाफ भाषण देने का विरोध जताया। जहां मौजूद कृषि विपणन राज्य मंत्री मुरारीलाल मीणा भी मौजूद थे। विवाद बढ़ता देख मंत्री मीणा ने अपने भाषण में बेवजह विवाद पैदा नहीं करने की बात कहते हुए केन्द्र व राज्य सरकार की कई योजनाओं को बेहतर बताया।और कहा कि ये मंच दोनों पार्टी का साँझा मंच है। कहते विवाद को साधते और मामला शांत किया। दरअसल गुरूवार को बापी ग्राम पंचायत के नवीन का लोकार्पण कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य नीलम गुर्जर ने केन्द्र सरकार की योजनाएं गिनाई। इसके बाद कांग्रेस जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा ने कहा दौसा में भाजपा के 13 विधायक बने, लेकिन मंत्री मुरारीलाल ने ही हर क्षेत्र में विकास कार्य कराए हैं। हम झूठे वादे करने वाले लोग नहीं है, कांग्रेस जो कहती है वह करती भी है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस इतने महंगे कर दिए कि लोगों का जीना मुश्किल हो गया।कांग्रेस जिला प्रवक्ता घनश्याम शर्मा ने केंद्र की योजनाओं पर कटाक्ष किया, इसके बाद विवाद शुरू हुआ। इस पर जिला परिषद सदस्य गुर्जर ने सरकार कार्यक्रम में केन्द्र सरकार के विरोध में भाषण देने पर आपत्ति जताई। और कहा कि अब संसद और विधानसभा की जरूरत नहीं है क्योंकि बापी ही संसद-विधानसभा बन गई है। मैंने किसी भी सरकार के विरोध में भाषण नहीं दिया, ब्लकि केन्द्र सरकार की अच्छी योजना बताई थी। यहां मंत्री आए अच्छी बात है, लेकिन साढ़े चार साल से कहां गए थे। महंगाई राहत कैंप लगाने की अब याद आई है। बुजुर्ग और विकलांगों को घंटों लाइन में खड़े होकर परेशान होना पड़ रहा है। क्षेत्र में पेयजल योजनाएं व सड़कें बन रही हैं, इनका पैसा कहां से आ रहा है, उसके बारे में सच्चाई लोगों को बताइए। उन्होंने कहा मैं यहां पक्ष-विपक्ष की बात करने नहीं, विकास कार्यों की बात के लिए निमंत्रण मिलने पर ही आई हूं। लेकिन इसके बावजूद पक्ष-विपक्ष की बात होगी तो गूंगा कोई नहीं है, बोलना सब जानते हैं। मैं अखण्ड भारत के लक्ष्य को लेकर देशहित में काम करने वाली पार्टी से आती हूं, इसलिए पहले देशहित व बाद में अपने घर की बात करूंगी। कार्यक्रम में मौजूद मंत्री मुरारीलाल मीणा ने कहा आज के कार्यक्रम का साझा मंच है इसलिए सबको उसी हिसाब से बात करनी चाहिए। हर पार्टी अपने-अपने हिसाब से काम करती हैं। बिल्कुल सही है नीलम गुर्जर ने केन्द्र सरकार के काम गिनाए, लेकिन सरकार की बहुत सी योजनाएं केंद्रऔर ोेराज्य सरकार की साझा होती है कई योजना हमारी अच्छी तो कई योजना केंद्र की अच्छी है मैं तो कहता हूं पीएम सड़क योजना, जल जीवन मिशन व ईसरदा योजना में भी केन्द्र व राज्य दोनों सरकारों का पैसा खर्च होता है। परन्तु राज्य में विकास के काम कहां होंगे यह राज्य सरकार तय करती है। मनरेगा में पूरा पैसा केन्द्र सरकार खर्च करती है। पिछले 5 साल उनकी सरकार रही थी तब ईसरदा में पैसा खर्च क्यों नहीं किया किसने हाथ पकड़ा था। ऐसे में इन बातों को मुद्दा नहीं बनाना चाहिए। सभी सरकारों की पॉलिसी अच्छी होती हैं। इस दौरान मंत्री ने उनके द्वारा करवाए विकास कार्य भी गिनवाए। कार्यक्रम में मंच पर दौसा प्रधान प्रहलाद मीणा व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष हेमराज गुर्जर समेत कई लोग मौजूद थे।