तखतगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंका
कांग्रेस की लूट की दुकान का आरोप लगाते हुए अशोक गहलोत पर की थी टिप्पणी
सुमेरपुर। शनिवार को तखतगढ़ कस्बे के स्वामी विवेकानंद रोडवेज बस स्टैंड पर कांग्रेसजनों ने जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का पुतला फूंका।कांग्रेसजनों ने शेखावत मुर्दाबाद व भाजपा हाय हाय के नारे लगाए। कांग्रेस जनों का आरोप है कि शेखावत ने कांग्रेस की झूठ की दुकान एवं सब्जी बेचते अशोक गहलोत के झूठ का बाजार को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट अपलोड की थी।इस पोस्ट के बाद सब्जी विक्रेता सहित कांग्रेसजनों ने कड़ी नाराजगी जताते हुए मंत्री के खिलाफ आक्रोश फूटा और कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका। इस मौके पर भारतीय किसान मजदूर यूनियन के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सत्यप्रकाश पटेल, सुभाष मेवाड़ा, रमेश माली, खीमाराम मेघवाल, भंवर मीणा, गणेशराम सुथार सहित संगठन व पार्षद सदस्य मौजूद रहे।।