Dark Mode
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पं० नेहरु की पुण्यतिथि

कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मनाई पं० नेहरु की पुण्यतिथि

 
रतनगढ़  ।स्थानीय चूरू जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय में देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू पुण्यतिथि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित व श्रद्धांजलि देकर मनाई। इस अवसर पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष भंवरलाल पुजारी ने कहा पंडित जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के निर्माता थे। उन्होंने अपनी दूरगामी सोच से भारत में अनेक संस्थाओं की स्थापना की जिससे हमारे देश ने दूरगामी प्रगति की। पीसीसी सदस्य इंद्राज खीचड़, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया, भंवरलाल जसैल, फकीरचंद दानोदिया पार्षद राजेश गहलोत अनिल जीतू सियोता, सुशील बाकोलिया पं स सदस्य श्रवण कुमार बनवारीलाल महर्षि राजकुमार सारस्वत एडवोकेट सतीश मारू, कुतुबुद्दीन पठान, हनुमानाराम मेघवाल, ओमप्रकाश गौड़, निरंजन तामडायत, रघुनंदन शर्मा त्र्यम्बक शर्मा, वेद प्रकाश पवार, धन्नाराम मेघवाल शिवकुमार गाडगिल कैलाश पारीक, जाफ़र हुसैन, किशोर पंवार सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!