Dark Mode
दो गुटों में बंटे कांग्रेसजनों ने टीकाराम जूली का अलग-अलग किया स्वागत

दो गुटों में बंटे कांग्रेसजनों ने टीकाराम जूली का अलग-अलग किया स्वागत


कांग्रेस लोकसभा चुनाव में जीतेंगी 25 सीटें-टीकाराम जूली
टोंक (हुक्मनामा समाचार)। आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान की 25 सीटें जीतेंगी, इसमें किसी को कोई शक नहीं होना चाहिए। कांग्रेस केे नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली रविवार को जयपुर से हिण्डोली जाते समय टोंक में हाई-वे पर कांग्रेस के जिलाध्यक्ष एवं युवा नेता हंसराज गाता के नेतृत्व में दो जगहों पर जिला कांग्रेस में व्याप्त गुटबाजी के कारण कांग्रेसजनों ने अलग-अलग स्वागत किया, इस मौके पर उन्होने उपरोक्त बात कही। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने मीडिया से वार्ता करते हुए कहा कि भाजपा के पास जाति, धर्म के अलावा न तो कोई मुद्दा हैं, और न ही कोई सिद्धांत या नीति है। उन्होंने कहा कि भाजपा राममंदिर के नाम से खुद को चुनाव जितना मानती हैं तो फिर प्रचार क्यों करती हैं, सीधे प्रत्याशी खड़े करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकसभा चुनाव में भी 25 सीटें जीतेगी, इसमें कोई दौराया नहीं हैं, क्योंकि अब जनता भाजपा को समझ चुकी हैं। उन्होंने राज्य की भाजपा सरकार पर कटाक्ष करते हुये कहा कि लोगों को रोजगार देने का वादा करने वाली भजनलाल सरकार बनते ही पहला काम बेरोजगारों से रोजगार छीनने का किया है। उन्होने कहा कि लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पूरी तरह तैयार हैं, कांग्रेस के समन्वयक लगाातार बैठके ले रहे हैं, वही कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा एवं खुद 1 फरवरी से राज्य के कई जिलों का दौरा करने वाले है। उन्होंने भाजपा को कोसते हुए कहा कि भाजपा पुरानी पेंशन योजना को बंद करेगी तथा नई पेंशन योजना लागू करेगी। लोकसभा चुनाव के बाद भाजपा अपनी मनमानी करेगी यह तय है। उन्होंने कहा कि भाजपा दलित, पिछड़े, मुस्लिम विरोधी हैं, इतना हीं नहीं यह तो आरक्षण भी खत्म करने की तैयारी में हैं। कांग्रेस पार्टी को भले ही 70 सीटे हीं मिली हो, लेकिन हमारा वोट प्रतिशत नहीं घटा है। टीकाराम जूली ने कहा कि सचिन पायलट हमारे नेता है, उनकी लोकसभा चुनाव में भागीदारी रहेगी। पायलट के पास छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी है। उन्होने कहा कि हमें सूर्य नमस्कार से एतराज नही है, लेकिन सूर्य नमस्कार के साथ सरकार को बेहतर शिक्षा पर भी ध्यान देना होगा। इस अवसर पर पार्षद शब्बीर अहमद, राजेंद्र गोयल, मणिकांत गर्ग, निसार अहमद, जेबा ख़ान, पं. शैलेन्द्र शर्मा, सरताज अहमद, राजीव बंसल, सेवादल जिलाध्यक्ष अब्दुल खालिक खांन, इरशाद खान, सुभाष मिश्रा, रामलाल संडीला, राजीव बंसल, किरोडीलाल मीणा, अहसान बाबा, नवीन त्रिपाठी, मोहन मीणा, सुरेन्द्र रैगर, नईम घड़ी वाले, अशोक बैरवा एवं रेल लाओ संघर्ष समिति के अध्यक्ष अकबर खान आदि मौजूद थे। दूसरी ओर गुटबाजी के चलते एक गुट ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने पक्के बंधे पर टीकाराम जूली का स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!