कांग्रेसजनो ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को किया याद
रतनगढ़ । स्थानीय जिला कांग्रेस कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर निवर्तमान जिला अध्यक्ष भंवरलाल पुजारी के सानिध्य में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर याद किया। निवर्तमान जिलाध्यक्ष पुजारी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी संचार क्रांति के जनक थे। स्वभाव से गंभीर लेकिन आधुनिक सोच और निर्णय लेने की अद्भुत क्षमता वाले राजीव गांधी देश को दुनिया की उच्च तकनीकों से पूर्ण करना चाहते थे. अपने इसी सपने को साकार करने के लिए उन्होंने देश में कई क्षेत्रों में नई पहल की, जिनमें संचार क्रांति और कंप्यूटर क्रांति, शिक्षा का प्रसार, 18 साल के युवाओं को मताधिकार, पंचायती राज आदि शामिल हैं। इस अवसर पर पीसीसी सदस्य इन्द्राज खीचड़,
वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेशचंद्र इंदौरिया सहित कई वक्ताओं ने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर जिला महामंत्री रामनारायण व्यास, पूर्व पीसीसी सदस्य कल्याण सिंह शेखावत, पार्षद राजेश गहलोत, अनिल सियोता जीतू, एडवोकेट महेंद्र सैनी, सुशील बाकोलिया, फकीरचंद दानोदिया, भंवरलाल जसैल, कुतुबदिन पठान, एडवोकेट सतीश मारू, पप्पु कड़वासरा, हनुमान मेघवाल छाबड़ी, धन्नाराम मेघवाल, कैलाश पारीक, हरीश जसैल, रघुनंदन शर्मा, शिवकुमार गाडगिल, गोविंद पंवार, वेद प्रकाश पंवार, राजेंद्र सिंह सेहला, चम्पालाल भाटी राजलदेसर सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने 2 मिनट का मौन रखकर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को याद किया।