विशेषाधिकारी ओसडी शर्मा का कांग्रेसजनो ने किया स्वागत
रतनगढ़ । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विशेषाधिकारीओसडी राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश शर्मा का जयपुर से बीकानेर जाते समय कांग्रेस नेता अरविंद चाकलान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ स्टेट ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर रामवीर सिंह राईका के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर स्वागत किया। ओएसडी लोकेश शर्मा ने कहा कि राजस्थान सरकार एकमात्र ऐसी सरकार है, जिसने गारंटी के साथ योजनाओं को लागू करने का वादा किया है। करीब डेढ़ करोड़ से ऊपर लोगों को गारंटी कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। गहलोत सरकार निसंदेह अपनी योजनाओं के दम पर राजस्थान में सरकार सत्ता में वापसी करेगी। इस अवसर पर पूर्व प्रधान गिरधारी लाल बांगड़वा, पार्षद मुख्तार अहमद खान, चांद खान खोखर, अब्बास गोरी, नवीन वर्मा, महेश बुडानिया, उप सरपंच कमल बंसिया, सुभाष धतरवाल, सचिन हरितवाल, जुगराज सामरिया, अंजनी सैनी, घनश्याम भोजासर व बाबूलाल स्वामी सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।