Dark Mode
142 विपक्षी सासंदो को निलम्बित करने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

142 विपक्षी सासंदो को निलम्बित करने को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल

बून्दी। केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा देश के लोकतंत्र पर प्रहार करते हुए संसद के दोनो सदनों से 142 विपक्षी सासंदो को निलम्बित करने को लेकर राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी , बून्दी द्वारा बून्दी जिला मुख्यालय पर जिलाध्यक्ष सी.एल.प्रेमी के नेतृत्व में विरोध प्रदर्शन किया गया।
प्रवक्ता प्रेम शंकर बैरवा ने बताया कि इस अवसर पर केशोरायपाटन विधायक और कांग्रेस जिलाध्यक्ष सी.एल प्रेमी ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा दोनो सदनों से विपक्ष के 142 सासंदो को निलम्बित कर विपक्ष की आवाज को दबानें का प्रयास किया जा रहा है। जो निर्लज्जता पूर्वक किया गया यह कृत्य एवं लोकतांत्रिक सिद्वान्तो की हत्या है। इस अवसर पर पूर्व जिला प्रमुख महावीर मीणा,प्रदेश सचिव आनंदी लाल मीणा, संगठन महामंत्री दिनेश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष राम किरण मीणा, लक्ष्मण बैरवा, सर्वजीत सिंह, नेनक राम मीणा, प्रेम शंकर राठौर, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजीव लोचन गौतम, पार्षद देव राज गोचर, सहित कई कांग्रेजन मौजूद थे।
प्रदर्शन में नहीं जुटा पाई भीड़
अभी हाल ही सम्पन्न हुए विधानसभा चुनाव में बून्दी जिले की तीनो सीटो पर जीतने वाली कांग्रेस चुनाव के बाद पहले प्रदर्शन में ही कार्यकर्ताओं की भीड़ नहीं जुटा पाई। इस प्रदर्शन में एक ही विधायक सीएल प्रेमी अपने समर्थकों के साथ शामिल हुए जबकि दो विधायक हरिमोहन शर्मा व अशोक चांदना न तो प्रदर्शन में नजर आए और ना ही उनके समर्थक। जिले की तीनो विधानसभा सीटों पर कांग्रेस के तीनो प्रत्याशी कुल 80 हजार से अधिक मतों से विजयी रहे। लेकिन इस प्रदर्शन में कांग्रेस के स्थानीय नेता व जनप्रतिनिधि भी नदारद रहे। जबकि कांग्रेस के प्रदर्शन की सूचना समाचार पत्रों में भी आ चुकी थी। लेकिन शहर के कांग्रेस कार्यकर्ताओं का ही नदारद रहना चर्चा का विषय रहा।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!