Dark Mode
शीतला माता के जोहड़ में डूबने से कांस्टेबल ने बच्चे को बचाया

शीतला माता के जोहड़ में डूबने से कांस्टेबल ने बच्चे को बचाया

 
 
उदयपुरवाटी .  कस्बे के निकटवर्ती बागोरा शीतला माता के मेले के दौरान जोड़ में हाथ पैर मुंह धोते समय महिला के गोद से एक बच्चा कुंड में गिर गया वही मौके पर तैनात पुलिस कांस्टेबल विक्रम ने तत्परता दिखाते हुए वर्दी में ही बच्चे को बचाने के लिए कुंड में छलांग लगा दी और बच्चे को सही सलामत बाहर निकाल कर उसकी मां को सुपुर्द कर दिया। मेला कमेटी की ओर से कांस्टेबल विक्रम बेल्ट नंबर 1022 का सम्मान किया और बच्चे की मां ने कांस्टेबल को धन्यवाद दिया। मेले में प्रशासन की व्यवस्था के दौरान कुंड पर झुंझुनू पुलिस लाइन से बुलाए गए जवान 9 को तैनात किया गया था जिसमें पुलिस कांस्टेबल विक्रम ने डूबते बच्चे को देखकर तत्परता से दौड़कर वर्दी में कुंड में छलांग लगाकर बच्चे को सकुशल बाहर निकाला। इस दौरान बच्चे के कुंड में गिर जाने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई गौरतलब है कि महिला माता के दर्शन करने के बाद कुंड में हाथ पैर धो रही थी यह जवान बच्चा कुंड में महिला के गोद से कुंड में गिर गया जिसके बाद बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया गया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!