प्रधानमंत्री मोदी की सभा को लेकर किया संपर्क
सीकर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा 27 जुलाई को सीकर में आयोजित होगा। जिसको लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क किया भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रभु दयाल सैनी, जय जय राजे भाजपा परिवार संगठन के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र सोनी,पार्षद नगेंद्र प्रताप मीणा, भाजपा नेता राम प्रताप सैन,जय जय राजे भाजपा परिवार संगठन प्रदेश संयोजक पूर्व पार्षद नरेश सैन, समाजसेवी जानकी प्रसाद इंदौरिया, मोहनलाल बडज़ात्या,भंवर सिंह राठौड़ तासर, हेमंत सैनी, शंकर सैन,विजय गोयल, राकेश कुमार शर्मा, सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने सभा में आने के लिए पीले चावल देकर लोगों को आमंत्रित किया। शहर के घंटाघर क्षेत्र और चांदपोल क्षेत्र में पीले चावल बांटकर कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया। सोनी ने कहा कि मोदी जी की सभा को लेकर पूरे शहर में संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जनसंपर्क किया जा रहा है सीकर में मोदी जी की सभा ऐतिहासिक होगी। पूर्व वरिष्ठ पार्षद प्रभु दयाल सैनी ने कहा कि मोदी जी की सभा के लिए राधाकिशन द्वारा क्षेत्र के अनेक इलाकों में जनसंपर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए निमंत्रण दिया गया।