कंटेनर ने मारी टक्कर एक महिला की मौत
चाकसू : थाना क्षेत्र में सोमवार को नेशनल हाईवे 52 टोंक रोड पर कंटेनर ने एक महिला को टक्कर मार दी महिला की मौत हो गई चाकसू थाना अधिकारी भूरी सिह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोथून पुलिया के समीप एक महिला अपने खेतों से जानवरों को चारा लेकर पैदल घर आ रही थी तभी एक कंटेनर ने टक्कर मार दी जिससे महिला सीता देवी (60) हादसे में गंभीर घायल हो गई थी वही मौके पर मौजूद लोगों ने इलाज के लिए उपजिला अस्पताल में पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए महिला को जयपुर जिला अस्पताल के रेफर कर दिया गया था वही महिला ने जयपुर जाते समय बीच रास्ते में दम तोड़ दिया वहीं घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर कंटेनर को जब्त किया वहीं पुलिस चिकित्सकों द्वारा पोस्टमार्टम की कार्रवाई करवाकर शव को उनके परिजनों को सौंप दिया गया वहीं पुलिस मामला दर्ज करके घटना की जांच में जुट गई है ।