Dark Mode
ठेकेदार कालूराम सोनेल का राजीव गाँधी समसरता रत्न अवार्ड के लिए चयन

ठेकेदार कालूराम सोनेल का राजीव गाँधी समसरता रत्न अवार्ड के लिए चयन

पीपाड़ शहर . अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच एवं समरसता इण्टरनेशनल कांग्रेस के संयुक्त तत्वाधान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गाँधी की पुण्य तिथि पर नई दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय, अन्तर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन में क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता ठेकेदार कालूराम सोनेल को सम्मानित किया जाएगा।सूत्रों के अनुसार सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी कार्यालय से एक सांस्कृतिक शिष्टमण्डल भारत यात्रा इण्डो नेपाल समरसता सोशल मिशन यात्रा शुभारम्भ कर समारोह स्थल पर पहुँचेगा। सम्मेलन में ठेकेदार श्री कालू राम सोनेल (मेघवाल) प्रदेश सचिव, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ के व्यक्तित्व, प्रतिभा, सेवाओं का मूल्यांकन कर भारत की शक्ति, प्रतिष्ठा, पंचशील सिद्धांत में आपकी उल्लेखनीय सेवा, सत्यता, निष्पक्ष, पारदर्शी, गुणवत्तापूर्ण समाज को सेवा उपलब्ध कराने पर राष्ट्रीय एकता, सर्वधर्म, सद्भाव समावेश, विकास पर कार्यों की निष्ठा से मंच प्रभावित होने पर चयन समिति संयोजक सुभाष स्वामी के नेतृत्व में गठित समिति की ओर से  ठेकेदार कालू राम सोनेल का राजीव गाँधी समरसता रत्न अवार्ड के लिए चयन किया हैं।
 करने का निर्णय किया गया है। सांस्कृतिक संयोजक विजय तोमर ने बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य सर्वजन हिताय सर्वजन सुखाय, सर्वे भवन्तु सुखीनः सर्वे सन्तु निरामया, वसुधैव कुटुम्बकम् सत्यम् शिवम् सुन्दरम् की परिकल्पना को साकार करना है। समारोह में 22 राष्ट्रों के प्रतिनिधियों को भी आमंत्रित किया है। ठेकेदार श्री कालू राम सोनेल (मेघवाल ) का राजीव गाँधी समरसता रत्न अवार्ड के लिए चयन होने पर राष्ट्रीय समता स्वतंत्र मंच, इण्डो नेपाल समरसता ऑर्गनाइजेशन, अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच ने स्वागत किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!