Dark Mode
'विकसीत भारत संकल्प यात्राÓ नियुक्त किये यात्रा के संयोजक

'विकसीत भारत संकल्प यात्राÓ नियुक्त किये यात्रा के संयोजक

सीकर। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यश्च अनिता शर्मा ने प्रदेश स्तर से आए हुए राष्ट्रीय कार्यक्रमों के सीकर जिले के सयोजक व सह सयोजक नियुक्त किए। जिलाध्यश्च मान पवन मोदी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ रक्षा भंडारी की सहमति से नव युवती सम्मेलन की सयोजक कविता चौधरी, सह सयोजक साहिबा नायक,एन जी ओ की अलका शर्मा व शारदा काबरा,स्मार्ट युवती सम्मेलन की संतोष खंडेलवाल व सरोज कलावटिया,खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम की सावित्री शर्मा व उमा सैनी,किन्नर समाज सम्मेलन की रमा शेखावत व राज शर्मा,सोलो ड्राइविंग की संगीता रुलानिया व फुलवंती वर्मा,कवित्रि लेखन नाटक कार्यक्रम की अनुराग शर्मा व सावित्री देवी,घर घर सम्पर्क की मधुमती कुमावत व निशा सेन,सेल्फ हेल्प ग्रुप कार्यक्रम की जिला सयोजक सुशीला शर्मा व सह सयोजक सोनू सोनी को नियुक्त किया गया है मती शर्मा ने बताया कि मोर्चा की सभी प्रदेश की सयोजको के निर्देशानुसार आगामी राष्ट्रीय कार्यक्रमों की रूपरेखा बनाने के लिए आवश्यक बैठक कर कार्यक्रम शुरू किए जायेंगे।
भाजपा संपूर्ण भारत में 'विकसीत भारत संकल्प यात्राÓ निकालेगी। यात्रा को लेकर भाजपा ने जिले में तैयारियां भी शुरू कर दी है। जिलाध्यक्ष पवन मोदी ने बताया कि भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व ने संपूर्ण भारत में विकसीत भारत संकल्प यात्रा निकालने का निर्णय किया है। यात्रा जिले में 16 दिसंबर से प्रारंभ होगी जो 25 जनवरी तक निकाली जाएगी। यात्रा जिले की सभी आठों विधानसभाओं में पंचायत स्तर व नगर पालिका क्षेत्रों में जाएगी। उन्होंने बताया कि यात्रा को लेकर जिले में संयोजकों की नियुक्ति की गई है। यात्रा के लिए जिले के ग्रामीण क्षेत्र के संयोजक पद पर रामसिंह पिपराली को व शहरी क्षेत्र के संयोजक पद पर अशोक चौधरी (नेता प्रतिपक्ष, नपसी) को नियुक्त किया गया है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!