Dark Mode
SUV-सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती CNG टाटा पंच लॉन्च

SUV-सेगमेंट में देश की सबसे सस्ती CNG टाटा पंच लॉन्च

ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी वाली पहली SUV, 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग भी


नई दिल्ली l टाटा मोटर्स ने शुक्रवार को ट्विन सिलेंडर टेक्नोलॉजी के साथ तीन कारों को लॉन्च किया। इसमें पंच iCNG, टियागो iCNG और टिगोर iCNG शामिल हैं। माइक्रो SUV सेगमेंट में पंच iCNG ट्विन-सिलेंडर तकनीक से लैस भारत की पहली सीएनजी कार है। पंच 5 स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली सबसे सस्ती CNG कार भी है।

कंपनी ने सबसे पहले 9 मई 2023 को अल्ट्रोज CNG को ट्विन सिलेंडर के साथ लॉन्च किया था। टाटा मोटर्स ने फरवरी 2022 में टियागो और टिगोर को सिंगल सिलेंडर के साथ लॉन्च कर CNG सेगमेंट में एंट्री की थी।
गैस लीक डिटेक्ट करने का एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर
टाटा मोटर्स ने तीनों कारों के CNG वैरिएंट में गैस लीक डिटेक्ट करने का एक्स्ट्रा सेफ्टी फीचर दिया है। ये फीचर पंच CNG में भी दिया जाएगा। कार में CNG का लीकेज होने पर लीक डिटेक्शन टेक्नोलॉजी गाड़ी को खुद-ब-खुद CNG से पेट्रोल मोड पर शिफ्ट कर देती है। ये टेक्नोलॉजी ड्राइवर को गैस लीक के बारे में अलर्ट भी करती है।

गाड़ी को तुरंत बंद करने के लिए एक स्विच दिया गया है। इसके अलावा फ्यूल लिड खुला रहने से ये कार स्टार्ट नहीं होती है। इतना ही नहीं अगर कार में थर्मल से रिलेटेड भी कोई घटना होती है तो सिलेंडर फटने से बचने के लिए ये CNG सप्लाई को बंद कर देती है। वहीं ट्यूब में बची गैस हवा में रिलीज कर दी जाती है।

बड़े बूट स्पेस से लगेज की परेशानी खत्म
ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी में 60-लीटर की क्षमता वाला ट्विन-सिलेंडर टैंक सेटअप यानी 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे। इससे कार में दूसरी CNG कारों की तुलना में ज्यादा बूट स्पेस मिलता है। पंच iCNG में 210 लीटर का बूट स्पेस मिलता है जो पेट्रोल से चलने वाले पंच से 156-लीटर कम है।

इस टेक्नोलॉजी के साथ टियागो और टिगोर का बूट स्पेस भी बढ़ गया है। हालांकि, कंपनी ने अभी इसके बारे में जानकारी नहीं दी है। सिंगल सिलेंडर के साथ टियागो में 80 और टिगोर में 205 लीटर का बूट स्पेस मिलता था।
पंच CNG : इंजन, पावर और माइलेज
पंच में अल्ट्रोज वाला ही 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 86 bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं CNG मोड पर ये इंजन 73.4 bhp और 103Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।

इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया जाएगा, जबकि कार के रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट्स के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। अल्ट्रोज और पंच के CNG वर्जन में टियागो iCNG के बराबर ही 26-27 किमी/किलोग्राम की माइलेज का दावा किया जा सकता है।
टाटा पंच iCNG के फीचर्स
कार के फीचर की बात करें तो इसमें पेट्रोल वर्जन के समान ही एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक AC, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 7-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ 7-इंच हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है।

इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, R16 डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, ऑटो फोल्डिंग ORVM भी मिलते हैं।

मार्केट में मारुति और हुंडई की CNG कारों का दबदबा
अभी इंडियन मार्केट में फैक्टरी फिटेड CNG कार में मारुति सुजुकी और हुंडई मोटर्स का दबदबा है। अब टाटा की CNG कारें इनको कड़ी चुनौती दे रही हैं। मारुति एस-प्रेसो, सिलिरियो, वैगनआर, ईको, ऑल्टो और अर्टिगा में फैक्टरी फिट CNG किट देती है। जबकि, हुंडई की ओर से ग्रैंड i10, ऑरा और हाल ही में लॉन्च हुई एक्सटर CNG ऑप्शन के साथ आती है।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!