रायपुर थाना प्रभारी प्रोबेशनर चारुल गुप्ता से की शिष्टाचार मुलाकात
सोजत। समाजसेवी, भामाशाह महेश सोनी ने अपनी रायपुर यात्रा के दौरान रायपुर थाना प्रभारी प्रोबेशनर चारुल गुप्ता से शिष्टाचार मुलाकात कर उनका बहूमान किया। सोनी द्वारा गुप्ता का शाल ओढ़ाकर व गुलदस्ता भेंट कर लक्ष्मी जी व गणेश जी भगवान की चांदी की मोमेंटो प्रदान कर बहुमान किया। रायपुर थाना प्रभारी प्रोबेशनर चारुल गुप्ता ने कहा कि समाजसेवी व भामाशाह महेश सोनी अपनी सामाजिक सेवाओं की बदौलत समाज पहचान बनाई है। आप हर सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। गुप्ता ने बहुमान व स्वागत करने के लिए सोनी का आभार जताया।