ऑस्ट्रेलिया के आईआईटीएन मि.अजय मैरा व अन्तोदय फाउंडेशन के सौजन्य से।
महेंद्र मेहता का नवाचार, अब हर बच्चा खिलौनों से सीखेगा, बनेगा होशियार
बूंदी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय अलकोदिया बून्दी में भी खिलौना बैंक की स्थापना अन्तोदय से जुड़ी श्रीमती शोभा कँवर ( के बी सी विनर) के हाथों हुई।प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार वैष्णव ने बताया कि स्थानीय विद्यालय के प्रबोधक शिवशंकर मेहरा के प्रयासों से ये सब सम्भव हुआ।इस इस खिलौना बैंक में उपलब्ध सभी खिलौने हमारे बच्चों की शैक्षिक क्रियाओं में मददगार साबित होंगे।इस अवसर पर अध्यापिका सुनीता प्रजापत ने बच्चों को प्रत्यक्ष करके दिखाया। बच्चों ने बड़ी उत्सुकता से खिलौनों का अवलोकन किया, हाथ मे ले कर देखा। शिव शंकर मेहरा ने कहा कि हमारे 13 बच्चों ने नवोदय विद्यालय का फॉर्म भरा है, ये पुस्तके इसके लिए बहुत मददगार साबित होंगी। अंत मे प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार ने महेन्द मेहता अंत्योदय फाउंडेशन व अजय मैरा का आभार प्रकट किया और श्रीमती शोभा कँवर को बहुत बहुत धन्यवाद दिया। जिन्होंने खिलौना बैंक की स्थापना की।