जयपुर पब्लिक स्कूल के सौजन्य से पुलिस थाने में बेरीगेट दिए
तारानगर . तारानगर थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई की प्रेरणा से क्षेत्र के जयपुर पब्लिक स्कूल के संचालक पूरन चौधरी के सौजन्य से सड़क सुरक्षा बढ़ाने हेतु पांच बेरीगेट तारानगर पुलिस थाने को भेंट किये। संचालक चौधरी ने बताया कि इससे पहले भी पांच बेरीगेट पुलिस थाने को दिए थे। चौधरी ने बताया कि हाल स्कूल में हुए एक कार्यक्रम में पांच बेरीगेट देने की घोषणा की थी जो आज पूरी कर रहे है। थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई सहित पुलिस स्टाफ ने जयपुर पब्लिक स्कूल परिवार का आभार व्यक्त किया। इसके साथ ही स्कूल के बच्चों ने पुलिस थाने का भृमण किया थानाधिकारी गोविंदराम बिश्नोई ने बच्चों को कानून संबधि जानकारी दी। इस मोके पर स्कूल प्रधानाचार्य धर्मपाल खोथ, यातायात प्रभारी जयप्रकाश, एएसआए हनुमान मीणा, एचसी सुरजाराम, शीशराम ढाका, काँस्टेबल संदीप नेहरा, महेन्द्र कस्वां, हीरालाल सहित स्कूल के बच्चे उपस्थित थे।