Dark Mode
पालवास में हुआ गौ सेवा का कार्यक्रम

पालवास में हुआ गौ सेवा का कार्यक्रम

सीकर ।  लियो क्लब सीकर द्वारा आज  शुक्रवार को गोपाल गौशाला समिति,पालवास में गौ सेवा का कार्यक्रम किया गया।लियो क्लब सचिव लियो विकास कुमावत ने बताया कि शेखर कुमावत के सुपुत्र विनय कुमावत के जन्मदिन के उपलक्ष पर क्लब द्वारा गायों के लिए हरा चारा व गुड़ खिलाया गया।चंद्रमा दास जी महाराज,पालवास ने बताया कि  गौमाता हमारी भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है,जिन्हें सुरक्षित करना और उनकी देखभाल करना हम सभी का कर्तव्य है।इसी के तहत  क्लब द्वारा एक छोटी सी कोशिश की गई।आगे भी क्लब इसी तरह अपना योगदान देता रहेगा। इस दौरान कार्यक्रम में कोषाध्यक्ष लियो दीपांशु मित्तल,लियो सारिका कुमावत,लियो रजनी अग्रवाल,हीरा देवी,शेखर कुमावत,शीतल कुमावत, विनय कुमावत आदि सदस्य उपस्थित रहे। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!