Dark Mode
गौ पूजन किया और पाँच क्विंटल लापसी खिलाकर की सेवा

गौ पूजन किया और पाँच क्विंटल लापसी खिलाकर की सेवा

 
फलोदी .  ओसवाल गौ सेवा सदन पिंजरापोल फलोदी में  600 गायों को चंद्राबाई वसंत सुनील वंश गोलछा परिवार ने अपने दादाजी स्वर्गीय चंपालाल जी के 52 वें स्मृति दिवस के उपलक्ष में पाँच क्विंटल लापसी खिलाई।
 
इस अवसर पर ना केवल उन्होंने अपने परिवार  बल्कि अपने मित्रों एवं रिश्तेदारों के साथ पिंजरापोल में आकर एक घंटे तक सेवा कार्य भी किया। जैन समाज के लगभग 50 महिला व पुरुषों ने गाय की आरती की तथा महा मंगलकारी नवकार मंत्र का पाठ सुनाया एवं अपने हाथों से गायों को लापसी खिलाई। पिंजरापोल कार्यकारिणी के पदाधिकारियों तथा सदस्यों ने परिवार का धन्यवाद ज्ञापित किया एवं आगंतुक मेहमानों को गौशाला में गाय के घी से बनी दर्द निवारक गौ घृत बाम भेंट की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!