Dark Mode
माकपा चुनाव समिति की आयोजित हुई बैठक

माकपा चुनाव समिति की आयोजित हुई बैठक

 
रायसिंहनगर   .    माकपा चुनाव समिति की बैठक  नई धान मंडी में पार्टी नेता सुखविंद्र सिंह सुखा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई ,जिसमे सभी जॉन प्रभारी उपस्थित थे, बैठक में प्रत्येक बूथ पर कमेटी गठित करने,इंदिरा गांधी नहर परियोजना के प्रथम चरण का 58 प्रतिशत पानी रिजर्व करने की मांग को लेकर किसान जागृति यात्रा को और व्यापक बनाने आदि मुद्दों पर चर्चा की गई, बैठक को सम्बोधित करते हुए किसान नेता कॉमरेड श्योपतराम मेघवाल ने कहा कि पार्टी ने लगातार सिंचाई पानी की समस्याओं के समाधान ,फसल खरीद ,मनरेगा का संघर्ष के माध्यम से समाधान करवाया है, जिसके चलते विधानसभा क्षेत्र मे लगातार पार्टी का कारवां बढ़ रहा है, वही भाजपा कांग्रेस ने लगातार सिंचाई पानी के मामले में चुपी साधकर जन विरोधी होने का परिचय दिया है, जिसके चलते किसान वर्ग में भारी रोष है, माकपा चुनाव प्रभारी रमेश पुनियां ने बताया कि आज की बैठक में तय किया गया है कि आने वाले 28 फरवरी तक सभी बूथ पर कमेटी का गठन कर एक एक वोटर तक संपर्क किया जाएगा, पार्टी उम्मीदवार द्वारा किए गए संघर्ष की बदौलत इस बार ग्रामीण व शहरी क्षेत्र में चुनाव को लेकर जनता में भारी उत्साह है, पिछले 4 साल के संघर्ष को घर-घर तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता से मैदान में जुटने का आह्वान किया गया, इस अवसर पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला अध्यक्ष कालूराम थोरी, विजयनगर पंचायत समिति प्रधान प्रतिनिधि गुरमीत कंडयारा ,पृथ्वीराज बुडानिया, गुरसेवक ग्रेवाल, साहब सिंह, हंसराज गोदारा,श्रवण सिंह,राजेंद्र सिंह, सोहनलाल बावरी, प्रकाश झुरिया, प्रेम तरड़, दिलीप सहारण, भजन लाल चौहान,सतपाल सिंह लेघा, रूप गलगट, देवकरण नायक,रवि मालिया,महादेव बिश्नोई, सतपाल बावरी, इंद्राज भाटी, अंकुश सोलंकी,  प्रमोद भाखर,बलराम कड़वासरा, आईदान चालिया आदि उपस्थित थे।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!