Dark Mode
फायरिंग के मामलें में लल्लू शूटर गैंग का बदमाश गिरफ्तार

फायरिंग के मामलें में लल्लू शूटर गैंग का बदमाश गिरफ्तार

नदबई .  भरतपुर के मलाह गांव में फायरिंग करने के मामलें में सेवर थाना पुलिस ने लल्लू शूटर गैंग के एक बदमाश को गिरफ्तार किया। सेवर थाना प्रभारी अरुण चौधरी ने चिकसाना थाना क्षेत्र के गांव फुलवारा निवासी विशाल उर्फ ब्रहृमानन्द शर्मा पुत्र गंगाश्याम शर्मा को काली की बगीची के समीप बेडिया बस्ती से गिरफ्तार करने के बारे में बताया।
पुलिस सूत्रों की मानें तो ९ अप्रेल की रात गिरफ्तार आरोपी ने लल्लू शूटर सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर मलाह निवासी अमित गुर्जर पर फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गया। बाद में थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित स्पेशल पुलिस टीम ने जांच पडताल कर आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी पर लूट, डकैती व हत्या प्रयास के सेवर थाना सहित अटलवंद व चिकसाना थाने में अलग-अलग मामलें दर्ज है।  फायरिंग के मामलें में तालिमपुर निवासी रवि गुर्जर को पूर्व में गिरफ्तार कर लिया।
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!