Dark Mode
दो दिवसीय करंट बालाजी मेले में उमड़ी भीड़

दो दिवसीय करंट बालाजी मेले में उमड़ी भीड़

कुचेरा। शहर के बस स्टैंड पर स्थित करंट बालाजी मंदिर परिसर में बड़े हर्ष और उल्लास के साथ के दो दिवसीय मेला भरा गया मेले में रविवार रात को भजन संध्या का आयोजन किया गया जिसमें एक से बढ़कर एक कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी गई । तथा विभिन्न प्रकार की देवी देवताओं झांकियां प्रस्तुत की गई सैकड़ो की तादाद में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही तथा। मेले में अनेक प्रकार की अस्थाई दुकानें लगाई गई। दुकानों में खिलौनों की दुकान मिठाई , पानी पुरी, खिलौने, चाट, फल, फूल अनेक प्रकार की खाने व खिलौनों की दुकान लगाई गई जिसमें आसपास ग्रामीण क्षेत्र के महिला युवा बुजुर्ग बच्चों मेला देखने के लिए मेला स्थल पहुंचे। जहां पर करंट बालाजी मंदिर में बालाजी भगवान के दर्शन किए कई लोग अपने बारी आने का इंतजार कर रहे थे दर्शन करने के लिए सैकड़ो की तादाद में भीड़ उमड़ी। मेले में एनेक प्रकार के छोटे बड़े झूले लगाए गए। मेले में पुरुष,महिला युवा और बच्चे मेले में झूले जुलने का आनंद लिया। नन्हे मुन्ने बच्चे झूला चकरी झूल रहे थे और कई नन्हे मुन्ने बच्चों ने मेले में अस्थाई स्विमिंग पूल मे बोटिंग चलाने का आनंद लिया, मेले का दृश्य बहुत ही आकर्षक नजर आया। मेले में पुलिस का बहुत बड़ा सहयोग करंट बालाजी मंदिर परिसर मेला ग्राउंड में कुचेरा पुलिस थानाआधिकारी मंजू मुलेवा और उनकी टीम बहुत बड़ा योगदान रहा है पुलिस द्वारा मेले में बहुत ही अच्छी व्यवस्था रखी गई ।मेले में झूले वाले स्थान पर आवारा मनचलों के द्वारा मेले में व्यवस्था बिगड़ने वाले युवाओं पर नजर रखी ।पुलिस के द्वारा मेले में भीड़ भाड़ वाले झूलो के पास वाले स्थान से आवारा मनचलों को हटाया गया तथा मेले में झूलो के पास में शोर शराबा होने के कारण झूले को रात्रि 11:00 बजे ही बंद कराया गया। इसी प्रकार कुचेरा पुलिस के बहुत बड़ा योगदान रहा तथा सोमवार शाम को शांतिपूर्ण मेला समापन हुआ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!