भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत को बधाई देने उमड़ा हुजूम
सूरजगढ़। भाजपा की प्रदेश उपाध्यक्ष और झुंझुनू जिले की प्रथम महिला सांसद रही पूर्व सांसद संतोष अहलावत के जन्मदिवस के अवसर पर सूरजगढ़ कस्बे में उनके आवास पर भाजपा जनप्रतिनिधियों कार्यकर्ताओं और समर्थको का हुजूम उमड़ा नजर आया। इस अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ के साथ हुई इसके बाद अटल जनसंपर्क कार्यालय का विधिवत शुभारंभ हुआ। इस दौरान संतोष अहलावत ने 51 किलो का केक काटकर जन्म दिवस मनाया तथा कार्यकर्ताओं की बधाई स्वीकार की। इस दौरान काफी संख्या में सूरजगढ़ विधानसभा समेत जिलेभर से भाजपा कार्यकर्ता व शुभचिंतक संतोष अहलावत को बधाई देने पहुंचे संतोष अहलावत ने इस दौरान सभी का आभार जताया। इस मौके पर उदयपुरवाटी के पूर्व विधायक शुभकरण चौधरी,टैगोर संस्थान के निदेशक सुरेंद्र अहलावत,खेतड़ी प्रधान मनीषा गुर्जर,बुहाना की पूर्व प्रधान कविता यादव,पूर्व चेयरमेन पार्वती देवी,सुरेंद्र चेतीवाल,वाइस चेयरमेन रामस्वरूप जांगिड़,पार्षद राजेंद्र सौंकरिया,हवासिंह यादव,भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विशम्बर पूनिया,विकास शर्मा,तरुण अहलावत,तन्मय अहलावत,कृष्ण यादव खांदवा,सुरेंद्र चौहान,गिरधारीलाल बड़गुर्जर,कृष्ण कुमार,संतोष कुमावत,अनिल शर्मा,अजय लुणायच,बलवान भास्कर,संतोष शिवानीवाल,महेश सैनी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।